{"_id":"6a061aa5ba31cf3e480a64da","slug":"lakshmi-wins-the-essay-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-165805-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में लक्ष्मी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में लक्ष्मी ने मारी बाजी
Fri, 15 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल रानीगंज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्र
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में बृहस्पतिवार को रंगोली, निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी, रंजना और बिंदु की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। लक्ष्मी, तौसीफ और प्रतिमा की टीम दूसरे तथा गुंजन, सादिका और शिवदेवी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, गुंजन ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, सलामुन्निशा द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नंदिनी ने पहला स्थान हासिल किया। रंजना दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नीना पुष्कर ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और बौद्धिक क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ अखबार और प्रतियोगी पुस्तकों के नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।