फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lack of poles stalls power supply in 80 villages

Amethi News: खंभों की कमी से अटकी 80 गांवों में बिजली की आपूर्ति

Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lack of poles stalls power supply in 80 villages
जगदीशपुर में बिजली खंभा खड़ा करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। आंधी और ओलावृष्टि के नौ दिन बाद भी 80 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में खंभों की कमी आड़े आ रही है। इसका सीधा असर 50 हजार से अधिक की आबादी को झेलना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने के साथ ही खेतों में तैयार जायद की फसल भी सूखने लगी है।
विज्ञापन



नौ दिन पहले आई तेज आंधी और ओलावृष्टि में जिले में 1500 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के साथ ही 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। पेड़ और डाल गिरने से बिजली लाइनें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। तिलोई, जगदीशपुर और बाजारशुकुल में अब भी 400 से अधिक बिजली के खंभे लगाए जाने बाकी हैं। मांग के अनुरूप खंभों की उपलब्धता न होने से मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई स्थानों पर लाइन तैयार न होने से ट्रांसफार्मर लगाने का काम भी अटका हुआ है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और मरम्मत कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन



16 गांवों में सूखने लगी फसल
जगदीशपुर। रुदापुर, मऊ, आधा अतवारा, देवकली पूरब और देवकली पश्चिम गांव में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आंशिक आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं जैनपुर, शादी का पुरवा, पूरे गौहर, पहाड़पुर, पसियन का पुरवा, निहालपुर, टड़िया, कचनांव के मैगलगंज, मकदूमपुर, कोनिया, पूरे चौपाई, लाला का पुरवा, रानीगंज, दिक्खन, तकिया, मोहिद्दीनपुर और खैरातपुर समेत कई गांव अब भी अंधेरे में हैं। पूरे लादी शुक्ल, कटेहटी, माहेमऊ और भागीरथ पुरम गांवों में किसान जेनरेटर से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 पुरवों में धीमी रफ्तार से चल रहा काम
बाजारशुकुल। लालगंज, पूरेमौला, शेखपुर बड़रा, भिटवा और सित्थन चौराहा समेत 50 से अधिक पुरवों में नौ दिन से बिजली नहीं पहुंची है। मकदूमपुर प्रधान परमजीत निषाद ने बताया कि मरम्मत के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं मिल रही है। दो दिन पहले मिले 80 खंभों में अब तक सिर्फ 20 ही लगाए जा सके हैं। बनपुकरा गांव में 11 हजार लाइन का खंभा टूटने पर ग्रामीणों ने खुद लकड़ी का सहारा देकर उसे खड़ा किया और बिजली आपूर्ति चालू कराई।



तिलोई में पहुंचे नए खंभे, जल्द ही बहाली का दावा
तिलोई। सुलतानपुर से शुक्रवार को पहुंचे 20 बिजली के खंभों को लगाने का काम दिनभर चलता रहा। शनिवार को 20 और खंभे आने की उम्मीद है। इसके बाद तार खींचकर लाइन तैयार की जाएगी। मरम्मत के बाद 25 ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पहुंच चुके हैं। लाइन तैयार होने के बाद इन्हें लगाया जाएगा। तिलोई के एक्सईएन राकेश रोशन ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में लगी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed