फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kuldeep's team won in Kho-Kho

Amethi News: खो-खो में कुलदीप की टीम जीती

Sun, 02 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep's team won in Kho-Kho
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित केनरा बैंक की ओर से शनिवार को पीपरपुर स्थित आसलदेव खेल मैदान में अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




कबड्डी बालिका वर्ग टीम ए की कप्तान कोमल व टीम बी की कप्तान काजल की टीम आमने-सामने हुई। बी टीम ने कांटे की टक्कर में लगातार 11- 10 व 12- 9 अंक से जीत दर्ज की। खो-खो बालक वर्ग में कुलदीप व दिव्यांश की टीम मैदान में उतरी। कुलदीप की टीम 11-4 के अंतर से दिव्यांश की टीम को हराकर विजेता रही।
विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि डिविजनल प्रबंधक विकास कुमार ने विजेता टीम को शील्ड व प्रमाणपत्र तथा उप विजेता टीम को प्रमाणपत्र प्रदान दिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सलिल त्रिपाठी, प्रबंधक रवींद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह, डॉ. संगीता सिंह, रन बहादुर सिंह, शिवभूषण उपाध्याय, व्यायाम शिक्षक पूजा यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed