फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kshetra Panchayat meeting postponed due to uproar

Amethi News: हंगामे के चलते क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित

Thu, 06 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat meeting postponed due to uproar
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद लोग
बाजारशुकुल (अमेठी)। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में योजनाओं पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। ब्लाॅक प्रमुख रहमतुल निशा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बीडीओ अंजली सरोज ने योजनाओं पर चर्चा कर मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए विस्तृत योजना बनाने की बात शुरू की। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू ने कहाकि क्षेत्र पंचायत द्वारा गठित समितियों में सदस्यों को खुद नहीं पता कि मैं किस समिति का सदस्य हूं।
विज्ञापन

इसी बात पर हंगामा शुरू हो गया। बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने शांत कराते हुए कहा कि सदस्यों को गठित समिति की जानकारी ही नहीं है तो विकास कार्य कैसे कराया जाएगा। इसी बात पर बैठक स्थगित कर दी गई। नई समिति बनने के बाद दोबारा बैठक कराई जाएगी। बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed