फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   killed his wife by slitting her throat

गला रेतकर पत्नी को मार डाला

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
killed his wife by slitting her throat
शाहगढ़ (अमेठी)। अवैध संबंधों के शक में लगातार उठाए जा रहे सवालों से नाराज युवक ने बुधवार को दराती से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, नाक काटने के साथ ही दोनों आंखें भी फोड़ दीं। इसके बाद आला कत्ल तालाब में फेंक दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद युवक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव श्रीपुर मजरे सोरांव निवासी 42 वर्षीय अनंतराम यादव दिल्ली में रहकर लोडर टेंपो चलाता है। करवा चौथ के एक दिन पहले वह घर आया था। बताते हैं कि बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उसका पत्नी कमलेश कुमारी उर्फ कमला (40) से दिल्ली में रहने वाली एक महिला से संबंधों को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर आए दिन हो रहे विवाद से नाराज अनंतराम ने घर में रखे एक डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी को जमकर पीटने के बाद उसने घर में रखी दराती उठाकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने से भी उसका क्रोध शांत नहीं हुआ। उसने दराती से ही कमलेश की दोनों आंखों को फोड़ने के बाद उसकी नाक भी काट डाली। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अनंतराम ने दराती को पास स्थित एक तालाब में फेंक दिया।
आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही शाहगढ़ चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक और सीओ गौरीगंज गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे। अनंतराम घर पर ही बैठा मिला। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को हिरासत में लेने के बाद तालाब से पानी निकलवा कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया।
पत्नी की हत्या करने के बाद अनंतराम ने डायल 112 को फोन कर सूचित किया। उसने कॉल रिसीव करने वाले को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने उसे दोबारा फोन किया तो उसने फोन उठाकर कहा कि वह पुलिस का इंतजार कर रहा है। पुलिस के पहुंचने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने आला कत्ल तालाब में फेंक दिया है।
जिन तीन बच्चों को अब तक मां-बाप ने मिलकर पाला-पोसा, उन्हें आज पिता ने ही मां की ममता से महरूम कर दिया। अनंतराम के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सत्यम (21) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मझला शुभम (16) और शिवम (14) अभी पढ़ते हैं। बुधवार को वे स्कूल गए थे।
चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक ने बताया कि अनंतराम की शादी 25 वर्ष पूर्व मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ही पूरबगांव में हुई थी। शादी के कई सालों बाद तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। हालांकि बाद में अनंतराम के दिल्ली में रहने के बाद उसकी पत्नी को शक होने लगा कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर कई सालों से आए दिन विवाद होता रहता था।
युवक द्वारा दिनदहाड़े पत्नी की हत्या किए जाने की घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों को भरोसा नहीं हो रहा कि गुस्से में भी कोई ऐसी वारदात कैसे कर सकता है। पूरा गांव शाम तक घटना स्थल पर मौजूद रहकर बच्चों को समझाने-बुझाने में जुटा रहा।

सीओ गुरमीत सिंह ने बताया कि हत्या के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने अनंतराम के खिलाफ तहरीर दी है। भाई शिवचरन की तहरीर पर पुलिस ने अनंतराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गुरमीत ने बताया कि आला कत्ल बरामद कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed