{"_id":"6984e9e381ac36254b03e9e5","slug":"khusnoor-fatma-and-aditi-crack-net-jrf-amethi-news-c-96-1-ame1002-158162-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खुशनूर फात्मा और अदिति ने नेट-जेआरएफ में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खुशनूर फात्मा और अदिति ने नेट-जेआरएफ में पाई सफलता
Fri, 06 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गंगागंज मोहल्ले की रहने वाली खुशनूर फात्मा और समेकित शिक्षा के अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर राजकुमार यादव की बेटी अदिति यादव ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की उपलब्धि पर शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
खुशनूर फात्मा ने गृह विज्ञान विषय से नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पति डॉ. मोहम्मद रऊफ प्राथमिक विद्यालय ककवा में शिक्षक हैं। खुशनूर की प्रारंभिक शिक्षा खैरूल बसर इस्लामिक स्कूल सुल्तानपुर में हुई। हाईस्कूल व इंटर केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर से किया। इसके बाद बीएससी, एमएससी होम साइंस और बीएड की पढ़ाई केएनआईएमटी सुल्तानपुर से की।
उन्होंने सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और पति को दिया। वहीं अदिति यादव ने पहले प्रयास में नेट और दूसरे प्रयास में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रह चुकी हैं।