फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Khushboo Tops in Essay Writing, Shivani in Debate

Amethi News: निबंध में खुशबू व वाद-विवाद में शिवानी अव्वल

Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Khushboo Tops in Essay Writing, Shivani in Debate
अमेठी सिटी। रमाबाई अंबेडकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में सोमवार को निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के साथ अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना रहा।
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं का मूल्यांकन लेखन शैली, विचारों की स्पष्टता और भाषा की शुद्धता के आधार पर किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। प्रीति दूसरे और रंजना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य सरिता सहाय ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकासको मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed