फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ....keep protecting the tricolor

Amethi News: ....तिरंगे की हिफाजत करते रहना

Mon, 14 Oct 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
....keep protecting the tricolor
अहोरवा भवानी कस्बे में आयोजित कवि सम्मलेन में कविता सुनाते कवि। 
इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर ब्लाॅक क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में रविवार को हुए कवि सम्मलेन में कवियों ने वीर, प्रेम व हास्य रस से जुड़ी कविताएं सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन



कवयित्री डाॅ. गीता पांडेय ने अपनी रचना हमारे हित लिखे जो हैं अडिग विश्वास के पन्ने, सुवासित कर गए हमको वही मधुमास के पन्ने... सुनाई। कवयित्री कालिंदी लता ने मेरा हर गीत भारत माता का यशगान बन जाए, दृश्य, अदृश्य शक्ति का मधुर गुणगान बन जाए सुनाई। कवि सुशील पांडेय ने रावण के कुछ प्रश्न हैं उत्तर दो अवधेश, क्या त्रेता युग का वही है यह भारत देश सुनाया तो खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन


शायर खलील फरीदी ने बुराई से बगावत करते रहना, वतन से तुम मोहब्बत करते रहना। अगर जान जाती है तो जाए, तिरंगे की हिफाजत करते रहना सुनाकर समां बांध दिया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक राम कल्प त्रिपाठी ने की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र, संत बक्स सिंह, पंकज अवस्थी, बैजू, सदाशिव अवस्थी, सुरेश अग्निहोत्री, सुशील,गौरव तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री,नीतम पाठक,अभिषेक अग्निहोत्री, साकेत त्रिपाठी, देवी शरण बाजपेयी, तारकनाथ बाजपेयी, राम कुबेर बाजपेयी, गोपीचन्द्र बाजपेयी,लालू अग्निहोत्री, करुणेश, सानू और आयोजक कमलेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed