{"_id":"6a285ab6832f14ec3d05e653","slug":"kasrawan-subedar-ka-purwa-road-to-be-built-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-167782-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द बनेगी कसरावां-सूबेदार का पुरवा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द बनेगी कसरावां-सूबेदार का पुरवा सड़क
Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित कसरावां से सूबेदार का पुरवा संपर्क मार्ग। -संवाद
शाहगढ़। कसरावां से सूबेदार का पुरवा गांव को जोड़ने वाला जर्जर संपर्क मार्ग जल्द ही डामर सड़क में तब्दील होगा। करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए शासन ने 1.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
कसरावां-सूबेदार का पुरवा मार्ग लंबे समय से कच्चा और क्षतिग्रस्त है। इसके कारण छोटा उसरापुर, शमशेरिया, बहोरखा, दहपेल का पुरवा, मेहरबान का पुरवा, उसमापुर, खुडियापुर और डिंगुरे समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से हालात और खराब हो जाते हैं।
ग्रामीण संतलाल यादव ने बताया कि बारिश के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, ग्रामीण मुलायम सिंह यादव ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। दुर्गा भवानी शमशेरियन धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क बनने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विभाग जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराएगा। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।