{"_id":"684339976e3619ae5d0b83f4","slug":"kashi-vishwanath-express-arrived-three-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-142058-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
Sat, 07 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी का कारण बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को कड़ी धूप और गर्मी में प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए तीन घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। मालदाटाउन एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, जबकि अर्चना और जनता एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंचीं।
इसके अलावा प्रतापगढ़ रूट की योगनगरी एक्सप्रेस, गरीब रथ, पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक घंटे तथा पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन अपरिहार्य कारणों से प्रभावित हुआ है, जिसे नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।