{"_id":"67e98dceac5118e7b1001bc5","slug":"kashi-vishwanath-express-arrived-eight-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-137494-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को मालदा टाउन व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से गौरीगंज आईं।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस रविवार सुबह 5:10 बजे के बजाय साढ़े सात घंटे की देरी से 12:48 बजे आई। इसी तरह दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी शनिवार रात 11:25 के बजाय आठ घंटे की देरी से रविवार सुबह 7:30 बजे गौरीगंज आई। इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव संग संचालित इकलौती पैसेंजर ट्रेन ने भी रविवार को यात्रियों को परेशान किया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:13 बजे के बजाय दोपहर 1:47 बजे गौरीगंज आई।
यात्री पवन कुमार व विजय सिंह ने बताया कि सोचा था कि प्रयागराज संगम पहुंच गंगा स्नान कर लौट आएंगे, लेकिन ट्रेन लेट होने से अब उन्हें रात प्रयागराज संगम में ही रुकना पड़ेगा। इसके अलावा अप व डाउन जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने की सूचना यात्रियों को समय-समय पर दी जाती है। वेटिंग हाल में यात्रियों की प्रतीक्षा करने का समुचित प्रबंध किया गया है।