फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Singh, who fought in three wars, passes away

Amethi News: तीन युद्धों में लड़ने वाले काशी सिंह का निधन

Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kashi Singh, who fought in three wars, passes away
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के मोहुद्दीनपुर गांव निवासी वयोवृद्ध पूर्व सैनिक हवलदार काशी सिंह (90) का शुक्रवार रात घर पर निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अयोध्या सैन्य छावनी से पहुंचे सूबेदार अंकुर सिंह और दो अन्य सैनिकों ने दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन




काशी सिंह वर्ष 1954 में भारतीय सेना के तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। अपने 21 वर्ष के सैन्य सेवाकाल में उन्होंने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 1975 में वह सेवानिवृत्त हुए थे। काशी सिंह अपने जीवनकाल में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माने जाते थे। पूर्व सैनिक के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




उनके परिवार में पुत्र दारा सिंह और नाती सर्वेश सिंह हैं। दोनों पिता-पुत्र सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पूर्व सैनिक कल्याण सेवा संस्थान अमेठी की ओर से योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई सेवानिवृत्त सैनिकों ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अरविंद सिंह, छोटे सिंह, हरनाम सिंह, रामकुमारी, जसवंत सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed