{"_id":"60d8c2768ebc3e900f3944db","slug":"kanpur-pratapgarh-intercity-started-operation-amethi-news-lko5844204141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी का संचालन शुरू
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक की सबसे लोकप्रिय ट्रेन कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन रविवार से नियमित हो गया। ट्रेन का संचालन शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन में यात्रियों को अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। फिलहाल दैनिक यात्रियों के मासिक पास निर्गत करने संबंधी कोई आदेश नहीं मिलने के चलते उन्हें प्रतिदिन टिकट लेकर यात्रा करनी होगी।
कानपुर, लखनऊ व रायबरेली में नौकरी करने वालों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद रेल विभाग ने दो फरवरी से ट्रेन संचालित करने के बाद दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के बाद 27 अप्रैल को ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त होने तथा यात्रियों की मांग पर रेल विभाग ने रविवार से ट्रेन का संचालन नियमित कर दिया। मंगलवार सुबह प्रतापगढ़ से चलकर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर गौरीगंज में ठहराव के साथ कानपुर के लिए रवाना हुई।
फिलहाल रविवार से संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस पर अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा विभाग ने दी है। हालांकि अभी मासिक टिकट बुकिंग के संबंध में कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।
मासिक टिकट बुकिंग नहीं होने से दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन बुकिंग कांउटर से टिकट क्रय करना होगा। पहले दिन ट्रेन में अनारक्षित टिकट से बड़ी संख्या में यात्रियों ने जायस, फुसरतगंज, रायबरेली, बछरावां, निगोहा, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर की यात्रा की।
गौरीगंज में ट्रेन से कई यात्री उतर कर गंत्व्य को रवाना हुए। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होने के बाद दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों के टे्रन के ठहराव वाले स्टेशन की यात्रा करने में सहूलियत होगी तो विभाग की आय में भी इजाफा होगा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि यात्री रेलवे बुकिंग कांउटर से अनारक्षित टिकट क्रय कर कोविड संक्रमण बचाव प्रोटोकॉल नियमों के तहत यात्रा कर सकते हैं।