फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kalash Yatra taken out with pomp and show

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with pomp and show
अमेठी के परसावां गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। आयोजक
अमेठी। क्षेत्र के परसावां गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन




कथा स्थल पर विधिविधान से वेदी पूजन के बाद गाजे-बाजे संग कलश यात्रा निकली। यात्रा में युवा भक्ति गीतों पर डांस करते रहे तो सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने शिव मंदिर तक की यात्रा पूरी की। प्रवाचक विजयकांत त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और वातावरण जय श्रीराम, हरि बोल और भागवत कथा अमर रहे जैसे जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




आयोजक सुरेश नारायण पाण्डेय ने बताया कि सात दिनों तक कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी सुनने को मिलेगी। इस अवसर पर विजय पाण्डेय, अधिवक्ता राजेश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed