{"_id":"65be945b1185b00f9e08f2f1","slug":"kakwa-road-crossing-closed-overnight-people-angry-amethi-news-c-96-1-ame1002-113007-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रातों-रात बंद की ककवा रोड क्रॉसिंग, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रातों-रात बंद की ककवा रोड क्रॉसिंग, लोग भड़के
Sun, 04 Feb 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
बंद कर दी गई रेलवे क्रॉसिंग
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्राॅसिंग शुक्रवार की रातों-रात अधिकारियों एवं रेलवे पुलिस की मौजूदगी में स्लीपर लगाकर बंद कर दी गई। देररात क्राॅसिंग बंद करने पहुंची रेलवे टीम के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई। इस मामले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर 21.87 करोड़ की लागत से 616.550 मीटर लंबा बहु प्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड से किया जा रहा है। फ्लाईओवर पर आवागमन हो रहा है। फ्लाई ओवर का संचालन होने के बाद रेल प्रशासन ने 102-बी रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने की मांग पर जिला प्रशासन ने एनओसी दे दी थी। शुक्रवार की दिन में रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्थर के स्लीपर गिराए गए थे।
देररात रेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस जेसीबी व अन्य मशीनरी के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे और क्रॉसिंग बंद करने को लेकर खोदाई करनी शुरू की। भनक लगते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए क्रॉसिंग नहीं बंद करने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झोंक भी हुई।
मौके पर मौजूद रेल प्रशासन के असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर शिवकुमार सिंह ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। कहा कि एलएचएस (लो हाइट सब-वे) की मांग को उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा तथा निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
अचानक क्रॉसिंग बंद करने से
शनिवार को (आईओडब्लू) जूनियर सेक्शन इंजीनियर सौरभ सिंह की देखरेख में कार्य चलता रहा। रात में ही क्राॅसिंग बंद करने वाले बूम आदि सभी खोल लिए गए। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर रेलवे लाइन के पत्थर के स्लीपर खड़ा कर क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। अचानक क्रॉसिंग बंद होने से क्रॉसिंग से आवागमन करने वाले राहगीरों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीर लंबी दूरी तय कर शहर पहुंचने को मजबूर हुए।
किठावर मार्ग दक्षिण छोर के शहर वासी परेशानीअमेठी। ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बना फ्लाई ओवर अस्पताल गली मोड़ से लेकर ककवा रोड स्थित पुलिस लाइंस के समीप तक है। जबकि इस क्रॉसिंग से ककवा मार्ग और किठावर मार्ग के वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में ककवा मार्ग के राहगीरों और वाहनों को सुगमता मिल गई है। लेकिन क्रासिंग बंद होने के बाद किठावर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को घूम कर ओवर ब्रिज पर चढ़ते हुए जाना पड़ेगा। वही दीवाल बनने के बाद क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर स्थित बसी शहर की आबादी को पैदल जाने के लिए रास्ता नहीं है ऐसे में उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
एलएचएस बनने के बाद मिल सकती है राहत
अमेठी। ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लाइन के दक्षिणी ओर के लोगों को परेशानी बढ़ गई है। एलएचएस (लो हाइट सब-वे) का निर्माण हो जाता है तो बाइक और पैदल लोग सबवे से पहुंच कर शहर में आ सकते हैं। क्योंकि अस्पताल, स्कूल, तहसील, ब्लाक मुख्यालय, नगर पंचायत, सब्जी मंडी अन्य सभी कार्यालय शहर के बीचो-बीच हैं। ऐसे में सबवे बनने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी।
सबवे बनाने के लिए आश्वासन
नार्दन रेलवे के आईओडब्लू सौरभ सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एनओसी मिलने के बाद क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। बताया कि लोगों की मांग पर उच्च अधिकारियों ने सबवे बनाने के लिए आश्वासन दिया है।