{"_id":"5fd644f08ebc3e435813c876","slug":"kakwa-road-closed-for-pillar-construction-amethi-news-lko554668261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई तौर पर बंद हुआ ककवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई तौर पर बंद हुआ ककवा मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शहर के ककवा रोड पर स्वीकृत फ्लाई ओवर के उत्तरी छोर पर रविवार को पहले पिलर की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने से पहले ककवा रोड पर अस्पताल के पास बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया। मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण सेतु निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था रेलवे क्रासिंग से दक्षिण पिलर निर्माण का कार्य पूरा कर चुकी है।
रविवार को कार्यदायी संस्था ने क्रासिंग के उत्तरी छोर पर ककवा रोड स्थित ओरिएंटल बैंक के समीप पहले पिलर की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया। पिलर की खुदाई का कार्य शुरू होने से पहले कार्यदायी संस्था की ओर से अस्पताल गली के पास बैरिकेडिंग कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर ओरिएंटल बैंक से आगेे भी मार्ग को अवरुद्ध किया गया है। सड़क पर दो जगह बैरिकेडिंग होने से इस रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कार्यदाई संस्था के जेई अतुल पाल ने बताया कि क्रासिंग के उत्तर छह पिलर बनेंगे। पिलर के गड्ढों की खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
जल्द ही अन्य पिलरों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ककवा रोड पर आवागमन ठप होने के चलते सोमवार को राहगीरों को जानकारी के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चार पहिया एवं बड़े वाहन चिन्हित डायवर्जन रूट ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन के पास से गौरीगंज मार्ग पर पहुंच कर शहर के अंदर दाखिल हो रहे थे। दोपहिया व साइकिल सवार जरूर गलियों से निकलते दिखाई पड़े। लोग बैरिकेडिंग नहीं हटा सकें इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।