फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kadunala Wetland to be developed as a tourist destination

Amethi News: कादूनाला वेटलैंड का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास

Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kadunala Wetland to be developed as a tourist destination
मुसाफिरखाना ​स्थित कादूनाला वन क्षेत्र। - फोटो : मुसाफिरखाना ​स्थित कादूनाला वन क्षेत्र।
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के कादूनाला वेटलैंड को पर्यावरण स्थल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ईको टूरिज्म मॉडल के तहत यहां आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य है। शासन से तीन करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद कैफेटेरिया, रेस्ट हाउस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। वन्यजीवों की उपस्थिति को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था भी योजना में शामिल है।
विज्ञापन

कादूनाला वेटलैंड लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है। मुख्यालय गौरीगंज से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर यह क्षेत्र है, जो प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। पर्यटन और वन विभाग की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। विकसित होने के बाद आसपास के जिलों से आने वाले यात्रियों को ठहराव और भ्रमण का नया विकल्प मिल सकेगा। कादूनाला वेटलैंड में कई प्रजातियों के पक्षी और वन्यजीव हैं। संरक्षित वातावरण मिलने पर यह स्थान पक्षी दर्शन, अध्ययन और प्रकृति अवलोकन के लिए उपयोगी बनेगा। परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

डीएम संजय चौहान ने बताया कि कादूनाला का भौगोलिक स्वरूप पर्यावरण और पर्यटन, दोनों के लिए उपयुक्त है। परिसर के बाहर कैफेटेरिया और रेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। पूरे क्षेत्र में तारबंदी की योजना बनाई गई है ताकि वन्यजीवों और लोगों के बीच दूरी बनी रहे। हाल में तेंदुए की उपस्थिति के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed