{"_id":"5f6b6d868ebc3ed8ee374b2f","slug":"junk-rain-increased-farmers-problems-amethi-news-lko5416227101","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
विज्ञापन
अमेठी। पिछले दो दिनों से मौसम में आई अचानक तब्दीली के साथ हो रही रिमझिम बारिश मंगलवार को झमाझम बरसात में तब्दील हो गई। इस बारिश से तकरीबन तैयार व काटी गई धान की फसल के बर्बाद होने की आशंका है तो पिछेती धान की फसल को फायदा भी है। बारिश होने से पखवारे भर से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
पखवारे भर से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। रविवार से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बीच मंगलवार को जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मंगलवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी हो गया।
बारिश ने धान की उन फसलों को फायदा हुआ जिनके तैयार होने में अभी समय है लेकिन धान की अगेती खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ रही हैं। उन किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है जिनकी धान की फसल या तो तैयार हो गई है या फिर पककर तैयार फसल की कटाई हो गई है।
विज्ञापन
यहीं नहीं बारिश के साथ चली तेज हवा से बड़ी संख्या में धान की फसल गिर गई है। अगेती धान की तैयार फसल गिरकर खराब हो रही है। ऐसे में धान का उत्पादन कम हो जाएगा। ऐसे में जगदीशपुर क्षेत्र के बनभरिया, कोयलारा, सिंदुरवा, उतेलवा, पलिया पश्चिम, हिंडोलनी समेत कई गांवों में किसानों की पकी धान की खड़ी फसल तकरीबन गिर गई है। ऐसे में ज्यादातर किसानों के चेहरों की रौनक उड़ गई है।