फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jumped into the pond to save his younger brother, both died

Amethi News: छाेटे भाई को बचाने तालाब में कूदा, दोनों की मौत

Fri, 22 Mar 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jumped into the pond to save his younger brother, both died
तालाब में तलाश करते गोताखोर
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहरता के पूरे मोद गांव व कटरा हुलासी नहर के समीप बने अमृत सरोवर (तालाब) में बृहस्पतिवार की शाम छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़ा भाई ने छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। छोटा भाई गेंद निकालने के लिए तालाब में कूदा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटरा हुलासी गांव निवासी जितेंद्र तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र सुदीप तिवारी अपने 11 वर्षीय छोटे भाई आयुष तिवारी के साथ साइकिल लेकर घर से करीब चार बजे निकला था। बगल की ग्राम पंचायत लोहरता के पूरे मोद गांव के समीप कटरा हुलासी नहर पुल के पास जिला पंचायत की ओर से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। नहर में पानी आने के बाद तालाब पानी से लबालब भरा है।
विज्ञापन

वहां पर कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी गेंद तालाब में चली गई। गेंद को निकालने के लिए छोटा भाई आयुष तालाब में कूदा। वह डूबने लगा तो बड़ा भाई सुदीप उसे बचाने के लिए कूद गया। इससे दोनों तालाब में डूब गए। आसपास रह रहे कुछ अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी राहगीरों को दी। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से तालाब के पानी में घुसकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से गोताखोरों को बुलाया गया। शाम करीब आठ बजे दोनों भाइयों के शव गोताखोरों ने खोज निकाले।



परिवार में कोहराम



अमेठी। कटरा गांव निवासी जितेन्द्र तिवारी तीन भाई हैं। जिसमें सिर्फ जितेंद्र का ही परिवार है। बड़े भाई का विवाह नहीं हुआ है, तो दूसरा भाई जेल में है। जितेंद्र के दो बेटे सुदीप और आयुष तथा एक तीन वर्ष की बेटी है। सुदीप भगवान दीन जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था। आयुष परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। घटना के बाद माता रितु तिवारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed