{"_id":"66b7bbf6155879543e013fb6","slug":"jhoom-rains-in-badra-waterlogging-at-many-places-amethi-news-c-96-1-ame1008-123633-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: झूम के बरसे बदरा, जगह-जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: झूम के बरसे बदरा, जगह-जगह हुआ जलभराव
Sun, 11 Aug 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में शनिवार की दोपहर बाद आसमान में बादल घुमड़-घुमड़ कर छाए। करीब दो से तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव होने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में पानी होने से किसान धान रोपाई कराते दिखे।
क्षेत्र में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। करीब ढ़ाई बजे तक हुई तेज बारिश के चलते खेतों में पानी दिखाई देने लगा तो शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मोहल्लों और सड़कों पर पानी भरा दिखाई पड़ा। अमेठी तहसील, थाना, ब्लॉक, जूनियर हाई स्कूल, पशु अस्पताल, सीएचसी, रामलीला मैदान, एसडीएम, सीओ आवास, एसडीएम कॉलोनी, गंगागंज, तोपखाना मोहल्ला, ककवा रोड पर जलभराव की समस्या दिखी।
ककवा रोड पर बने फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी। अमेठी में वार्ड नंबर 10 के लोगों को सड़क पर जलभराव से काफी दुश्वारियां हुईं। वहीं गौरीगंज में सीएचसी, स्टेशन रोड़, ब्लॉक परिसर, सीएमओ आफिस, सैंठा क्राॅसिंग सहित अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति दिखी। किसान अपने खेतों में पानी पाकर धान की रोपाई कराते दिखे।
विज्ञापन
बहादुरपुर चौराहे पर दुकानों में घुसा पानी
जायस (अमेठी)। बहादुरपुर चौराहे के तिलोई मार्ग स्थित दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। स्थानीय दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि नालियां चोक होने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। जल भराव से जहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।