{"_id":"68697a52086aa4d33906b032","slug":"jansadharan-express-arrived-six-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-143948-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस
Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11:56 बजे गौरीगंज पहुंचनी थी, लेकिन यह ट्रेन शनिवार सुबह 6:31 बजे स्टेशन पर आई। ट्रेन के इंतजार में बक्सर, आरा और दानापुर जाने वाले यात्री पूरी रात प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे।
इसके अलावा दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से आई। शनिवार को ट्रेन संचालन पूरी तरह प्रभावित दिखा। भोपाल-प्रतापगढ़ ट्रेन ढाई घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। अलग-अलग विभागों में कार्य करने आने वाले दैनिक यात्री स्टेशन से सीधे कार्यालय की ओर भागते दिखे। समय से न पहुंच पाने की आशंका में कई यात्रियों ने स्टेशन पर ही अपने अधिकारियों को फोन करके विलंब से आने की जानकारी दी।
पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, जनता एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई अन्य प्रमुख ट्रेनें भी निर्धारित समय से देर से गौरीगंज पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज प्रवीण सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रूट पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा है। ट्रेनों के आवागमन में विलंब हो रहा है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करने की समुचित व्यवस्था बनाई गई है।