{"_id":"678bfcd193fceebb9a03f0ff","slug":"janata-and-archana-express-remained-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-133334-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निरस्त रही जनता व अर्चना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निरस्त रही जनता व अर्चना एक्सप्रेस
Sun, 19 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड में ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से इन दिनों यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। घंटों यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है तो ट्रेन के निरस्त होने पर यात्रा स्थगित भी करनी पड़ रही है। शनिवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही तो योगनगरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर वाराणसी-देहरादून के बीच प्रतिदिन अप व डाउन में संचालित जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने से मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कुछ लोग मजबूरी में हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से भीड़ के बीच गंतव्य के लिए रवाना हुए।
इसके अतिरिक्त राजेंद्रनगर से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी शनिवार को निरस्त रही। वाराणसी-लखनऊ, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पर आने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए योगनगरी एक्सप्रेस से जाने के लिए सुबह तीन बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंचे लोगों को चार घंटे प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। ट्रेन 7:48 बजे गौरीगंज आई तो लोग रवाना हुए।
विज्ञापन
इसी तरह लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर भी दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। पुरी-दिल्ली, पंजाब मेल एक-एक घंटा तो भोपाल-प्रतापगढ़ चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, आगरा-कोलकत्ता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन भी दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप व डाउन जनता एक्सप्रेस और अप अर्चना एक्सप्रेस जारी आदेश के क्रम में निरस्त रही तो कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेन से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है।