फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jamon, Tiloi, Jagdishpur team won the matches

Amethi News: जामों, तिलोई, जगदीशपुर टीम ने जीते मैच

Mon, 03 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jamon, Tiloi, Jagdishpur team won the matches
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षकों के बीच रविवार को अमेठी स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कांटे की टक्कर के बीच जामों, तिलोई और जगदीशपुर टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



पहला मैच जामों और जगदीशपुर के बीच हुआ। जामों टीम के कप्तान शिवेंद्र प्रताप सिंह ने टॉस जीत करके पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। शिवम के शानदार 59 की बदौलत जामों ने 142 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जगदीशपुर टीम के कप्तान वीरेंद्र वर्मा ने ओपनर बल्लेबाज के रूप में बलराम को उतारा। बलराम ने आते ही 37 रन की धुआंधार पारी खेली और तीन ओवर में ही जगदीशपुर का स्कोर 50 रन के पार कर दिया। जामों की तरफ से सौरभ सिंह ने तीन विकेट लिए और टीम ने 34 रन से मैच जीत लिया। शिवम मिश्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



दूसरा मैच सिंहपुर और तिलोई के बीच में हुआ। तिलोई टीम के कप्तान अंकित मिश्रा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सुधीर तिवारी व संदीप सिंह ने 27-27 रनों का योगदा दिया। सिंहपुर की तरफ से विपिन ने तीन विकेट लिए। जवाब में सिंहपुर के अनिल ने 15 और आशीष ने 42 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवर में मनीष की शानदार गेंदबाजी की बदौलत तिलोई ने आठ रनों से जीत दर्ज की। मनीष ने कुल चार विकेट लिए। मनीष व विपिन कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरा मैच भादर और जगदीशपुर के बीच में हुआ। भादर टीम के कप्तान अंकित सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 63 रन बनाए। जगदीशपुर की तरफ से धर्मेंद्र ने तीन और वीरेंद्र वर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में जगदीशपुर के बलराम के शानदार 44 रनों का योगदान दिया। टीम ने सात रनों से जीत दर्ज की। बलराम को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक प्रमोद तिवारी, अजय सिंह, अमन चौरसिया, योगेंद्र, जितेंद्र, चेतन, भीष्म सिंह, हेमंत सिंह, अभिषेक यादव, अनिल यादव, बृजलाल यादव, रोहित सिंह, विवेक त्रिपाठी, ज्ञान चंद्र, सतीश, स्वप्निल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed