फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jamo-Bhadar-Chheeda road will be widened with 25.30 crores

Amethi News: 25.30 करोड़ से होगा जामो-भादर-छीड़ा मार्ग का चौड़ीकरण

Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jamo-Bhadar-Chheeda road will be widened with 25.30 crores
इसी मार्ग होगा चौड़ीकरण
भादर (अमेठी)। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल जर्जर पड़ी 12 किमी. लंबी भादर-रतापुर मार्ग पर जल्द आवागमन में लोगो को सुविधा मिलेगी। मार्ग चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 25.30 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए हैं। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टवीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
विज्ञापन

दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर स्थित भादर से रतापुर होते हुए छीड़ा तक जाने वाला जर्जर पड़े 12 किलोमीटर मार्ग का दिन शीघ्र बहुरेगा। लोगों की आवागमन में हो रही परेशानियां दूर होंगी। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता हैं। क्षेत्रवासियों की मांग पर शासन ने 25 करोड़ 30 लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है।निविदा समेत अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बन गई है। इनसेट
विज्ञापन

50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

भादर-छीड़ा मार्ग पर स्थित छीड़ा, आलमपुर, ढेमा, बासुदेवपुर, मगरा, मवैया, त्रिलोकपुर, बहादुरपुर, सोनारी, रघईपुर, रतापुर, ओझा का पुरवा, नरहरपुर, भावापुर, अग्रेसर समेत कई गावों के तकरीबन 50 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय, सीएचसी ,थाना रामगंज से लेकर मुंशीगंज,जामो तो तहसील अमेठी, जिला मुख्यालय गौरीगंज आने जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
भादर-छीड़ा मार्ग के चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति धनराशि की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद मिलने से लोगों में खुशी की लहर है। शरद प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, विनोद कनौजिया, अभिषेक सिंह, नीरज सिंह, संजय तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, आजाद सिंह, धनीराम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी खुशी का इजहार करते हुए कहते हैं की मार्ग के चौड़ा होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। समय की बचत होगी, साथ ही जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed