फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jam on Jagdishpur-Ayodhya road

Amethi News: जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर लगा जाम

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jam on Jagdishpur-Ayodhya road
जगदीशपुर ​स्थित आयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बैरियर नहीं लगाया गया, लेकिन फिर भी लोग बार-बार लगने वाले जाम से परेशान रहे। जगदीशपुर कस्बा सहित रानीगंज अंडरपास से होकर गुजरने वाली सर्विस रोड पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी हाईवे से जगदीशपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर आने वाले वाहन भी बेरोकटोक आते-जाते दिखे। वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को वारिसगंज अंडरपास से रानीगंज के रास्ते और अयोध्या धाम से लौटने वाले वाहनों को जगदीशपुर के रास्ते गुजरते हुए देखा गया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के जाम का दबाव बना रहा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सगडा गांव निवासी राजन सिंह ठाकुर दो गाड़ियों पर 22 लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। 19 फरवरी को निकलकर पहले प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या धाम दर्शन के बाद लौटे।
विज्ञापन






हाईवे पर लगा जाम तो गांव के रास्ते पहुंचे अयोध्या
भागीरथपुरम स्थित बाग में रविवार को रुक कर भोजन बनाते समय श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानपुर से अयोध्या जाने नहीं दिया गया तो पूछते हुए गूगल के सहारे गोमती नदी पर पीपे वाले पुल के रास्ते अयोध्या धाम पहुंचे। अयोध्या मार्ग पर हाईवे पर जाम के चलते गांव के रास्ते अयोध्या धाम पहुंचे। अब मैहर में शारदा मां के दर्शन कर घर जाना है। महाराष्ट्र के कल्याण निवासी जटाराम के साथ सात लोगों का समूह था। बताया कि अयोध्या धाम जाने को रात दो बजे से रास्ते में खड़े थे। सुबह छह बजे रास्ता खुलने के कहा था, लेकिन नौ बजे खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed