{"_id":"605f64f28ebc3ec8be55638c","slug":"jaisinghpur-block-premises-will-be-rejuvinated-soon-amethi-news-lko571709320","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा सिंहपुर ब्लॉक परिसर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा सिंहपुर ब्लॉक परिसर का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई तहसील के सिंहपुर ब्लॉक परिसर के कायाकल्प प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने चार करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद अमेठी को दो करोड़ 33 लाख 43 हजार रुपये अवमुक्त कर दिया है।
सिंहपुर ब्लॉक परिसर में दशकों पहले निर्मित ब्लॉक कार्यालय व आवासीय भवन जल्द ध्वस्त कर नया बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट पर तत्कालीन डीएम ने कार्यालय व आवासीय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए नए भवनों के निर्माण को ग्राम्य विकास विभाग की मांग पर अनुमोदित करते हुए स्वीकृति प्रदान की थी।
डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने लोक निर्माण विभाग से आधुनिक संसाधनों से लैस भवन का मानचित्र तैयार कराते हुए चार करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये का अनुमानित आगणन भेजते हुए धनावंटन की मांग की थी।
विज्ञापन
विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी देते हुए आवास विकास परिषद इकाई अमेठी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। कार्यदायी संस्था नामित करने के बाद विशेष सचिव अच्छेलाल सिंह यादव ने संस्था के खाते में पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 33 लाख 43 हजार रुपये अवमुक्त किया है।
राशि अवमुक्त करने के बाद विशेष सचिव ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर स्वीकृत भवन का निर्माण मानचित्र के अनुसार समय से मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया है।
विशेष सचिव ने सीडीओ को भी पत्र जारी कर निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्माण कार्य पूरा होने पर भवन हैंडओवर कराकर संचालित कराने को कहा है। नया भवन बनने से अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा फरियादियों को भी सहूलियत मिलेगी।
मिलेंगी यह सुविधाएं
डीडीओ पीके पांडेय ने बताया कि सिंहपुर ब्लॉक परिसर में मुख्य भवन के साथ श्रेणी-3 व श्रेणी-2 के आठ, श्रेणी-1 के तीन भवनों के साथ प्रधान कमेटी हाल, जनरेटर रूम, पंप रूम, बाउंड्रीवॉल, इंटरलॉकिंग, सबमर्सिबल पंप, ओवर हेड टैंक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के साथ नया विद्युत कनेक्शन लिया जाएगा।