{"_id":"687943bb82bb96d8cd0b7bf4","slug":"jais-and-musafirkhana-top-the-clean-ranking-amethi-news-c-96-1-ame1008-144810-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वच्छ रैंकिंग में जायस और मुसाफिरखाना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वच्छ रैंकिंग में जायस और मुसाफिरखाना अव्वल
Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले के चारों निकायों की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय रैंकिंग में पिछले वर्ष की अपेक्षा सुधार हुआ है। इस रैंकिंग में नगर पालिका जायस और मुसाफिरखाना जिले में अव्वल हैं।
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए मई 2025 से स्थलीय सर्वे शुरू कराया था। मूल्यांकन करने वालों ने कई संकेतकों में स्वच्छता को लेकर कराए गए निकायों में कार्यों का अध्ययन किया और रिपोर्ट तैयार की। बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी कर दी गई है।
जारी रैंकिंग के अनुसार 12500 अंकों में नगर पालिका जायस को 7674 और गौरीगंज को 6950 अंक मिले हैं। नगर पंचायत मुसाफिरखाना को 7604 और अमेठी को 6321 अंक मिले हैं। राष्ट्रीय रैंकिंग में जायस 439 व राज्य में 251, गौरीगंज 673 व 457, मुसाफिरखाना 556 व 277 और अमेठी 925 व 605वें स्थान पर हैं। बेहतर रैंकिंग के लिए नगर पंचायत अमेठी काे अभी और काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इन मापदंडों का होता है प्रयोग
स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन का उद्देश्य लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही इससे समाज के सभी वर्गों के बीच कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सेवा वितरण का मूल्यांकन किया गया। इसमें 10 मापदंडों और 54 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया।
और बेहतर करने का प्रयास जारी
नोडल अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया पिछले साल की अपेक्षा इस बार सभी नगर निकायों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। कहा कि सभी निकायों में और बेहतर काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
दो वर्षों में निकायों को मिले अंक (प्रतिशत में)
नगर निकाय - 2023-24 2024-25
अमेठी 44.47 50.57
गौरीगंज 41.37 55.60
जायस 42.84 61.39
मुसाफिरखाना 44.85 60.83