{"_id":"6624313c5a209d31e10a63d4","slug":"it-will-be-hot-take-care-of-your-health-and-get-voting-done-dm-amethi-news-c-96-1-gon1004-117272-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रख मतदान करवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रख मतदान करवाएं : डीएम
Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए शनिवार को पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित मनीषी महिला महाविद्यालय में पहले दिन प्रशिक्षण में 936 मतदान कार्मिकों में से 920 उपस्थित तो 16 अनुपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और जो कुछ शंका हो उसका समाधान अपने मास्टर ट्रेनर से कर लें। कहा कि जनपद में 20 मई को मतदान होना है, उस समय भीषण गर्मी रहेगी। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मतदान को सकुशल संपन्न कराएंगे।
ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जो भी जिज्ञासाएं हैं उसका समाधान यहीं पर कर लें। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से सवाल-जवाब भी किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे पीठासीन के कार्य, लिफाफे जमा करने के प्रकार, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम, एएसडी सूची, 17 ए, 17 सी, टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि का डिजिटल तरीके से प्रशिक्षण दिया। जिसमें निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू से लेकर अंत तक दिखाई गई और नए अपडेट्स के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अजय सिंह आदि मौजूद रहे।