{"_id":"6765c3e0a701476b9f033b78","slug":"it-will-be-a-long-race-to-become-a-pcs-officer-amethi-news-c-96-1-gon1004-131626-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीसीएस अफसर बनने के लिए पहले लगेगी लंबी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीसीएस अफसर बनने के लिए पहले लगेगी लंबी दौड़
Sat, 21 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित है। इसके लिए जिले में सामान्य रूट से हटकर कालिकन, सोनारीकला, टीकरमाफी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में इन जगहों पर पहुंचने में अभ्यर्थियों को जहां लंबी दौड़ लगानी होगी, वहीं आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4823 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। बीते एक सप्ताह से परीक्षा केंद्रों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से लेकर बैठने तक की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले अपना सामान नियत काउंटर पर जमा करेंगे। इसके बाद पहले पुलिस टीम अभ्यर्थियों की जांच करेगी। फिर परीक्षा आयोजक एजेंसी के माध्यम से मेटल डिटेक्टर की मदद से अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी।
सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू करके 8:45 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में भी दोपहर एक से 1:45 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था होगी। वहीं सह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी किसी अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी गई है।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र व बाल पेन के साथ पहुंचें परीक्षा केंद्र
पीसीएस परीक्षा के अभ्यर्थी केंद्र तक प्रवेश पत्र, एक ओरिजनल आईडी, आईडी की छाया प्रति व बाल पेन के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है। यदि प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है तो दो फोटो भी साथ रखें। पेयजल के लिए पारदर्शी बोतल रखी जा सकती है, रंगीन बोतल की अनुमति नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित है।
इस तरह पहुंचें इंटर काॅलेज कालिकन
संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित इंटर काॅलेज कालिकन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अमेठी तहसील मुख्यालय से विद्यालय की दूरी महज 10 किलोमीटर दूर है। अमेठी से बस, टेंपो और ई रिक्शा से पहुंचा जा सकता है। अमेठी से 20 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया है। जबकि ई रिक्शा बुक करके 200 रुपये में विद्यालय तक पहुंचा जा सकता है। ट्रेन से भी मिसरौली स्टेशन से विद्यालय की दूरी चार किलोमीटर है। जिसके लिए टेंपो, जीप व ई रिक्शा हमेशा उपलब्ध रहता है।
इस तरह पहुंचें राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी
राजकीय इंटर काॅलेज अमेठी-दुर्गापुर मार्ग के टीकरमाफी बाजार में है। मुख्यालय से विद्यालय की दूरी दस किलोमीटर है। अमेठी से बस, टेंपो और ई रिक्शा से पहुंचा जा सकता है। अमेठी से 25 रुपये एक व्यक्ति का किराया है। जबकि ई रिक्शा बुक कर के 200 रुपये में विद्यालय तक पहुंचा जा सकता है। ट्रेन से भी मिसरौली स्टेशन से विद्यालय की दूरी छह किलोमीटर है। जिसके लिए टेंपो, जीप व ई रिक्शा हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
जीजीआईसी सोनारी कला इस तरह पहुंचें परीक्षार्थी
ब्लाॅक भादर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला परीक्षा केंद्र पर अमेठी- दुर्गापुर मार्ग के किनारे रामगंज से 15 किमी दूर है। रामगंज रेलवे स्टेशन भी है, जो कि अयोध्या प्रयागराज रूट से जुड़ा हुआ है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर व अन्य जिलों के परीक्षार्थी परिवहन निगम की बस या टैक्सी से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रामगंज में उतरकर रामगंज से टीकरमाफी टेंपो, ई- रिक्शा से जा सकते हैं, जिसका किराया 20 रुपये है। जबकि बुक करके जाने में 150 रुपये तक लगता है। सुबह से ही दिन भर टीकरमाफी के आगे सोनारीकला जाने के लिए टैक्सी, ई- रिक्शा, टेंपो उपलब्ध रहते हैं। प्रयागराज व प्रतापगढ़ से ट्रेन से अमेठी स्टेशन पर उतरकर टैक्सी, ई- रिक्शा, टेंपो से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा जा सकता है। परीक्षा केंद्र अमेठी- दुर्गापुर मार्ग के किनारे टीकरमाफी के पास स्थित है।
इन केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा
1. श्रीरणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज
2. इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, गौरीगंज
3. आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी
4. जीजीआईसी, अमेठी
5. रणवीर इंटर कॉलेज, अमेठी, ए ब्लॉक
6. रणवीर इंटर कॉलेज, अमेठी, बी ब्लॉक
7. जीजीआईसी जामो
8. उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज, जामो
9. जीआईसी टीकरमाफी
10. जीजीआईसी सोनारीकला
11. इंटर कॉलेज, कालिकन
12. जीजीआईसी मुसाफिरखाना