फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It was difficult to steal electricity

जिले में मुश्किल हुई बिजली चोरी की राह

Fri, 06 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
It was difficult to steal electricity
अमेठी। जिले में बिजली चोरी रोकने व इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन ने विजिलेंस टीम का गठन किया है। पहले चरण में इस टीम में एक दरोगा व तीन सिपाहियों की तैनाती की गई है। नया भवन मिलने तक विजिलेंस टीम विद्युत चोरी निरोधक थाने से काम करेगी।
विज्ञापन

जिले में मोटर, घरेलू व कामर्शियल कनेक्शन धारकों की संख्या दो लाख के ऊपर है। सभी श्रेणी के वैध कनेक्शन धारकों के अलावा हर श्रेणी में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो चोरी से बिजली का उपभोग करते हैं।
विज्ञापन

वैध कनेक्शन धारकों में भी हजारों लोग ऐसे हैं जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से बिजली चोरी करते हैं। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए इसी वर्ष 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विद्युत चोरी निरोधक थाना खोला गया था। इस थाने का संचालन सुल्तानपुर रोड स्थित उस भवन में किया जा रहा है जिसमें एक वर्ष पूर्व तक एआरटीओ दफ्तर का संचालन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना विद्युत चोरी निरोधक के साथ ही शासन ने जिले में विजिलेंश टीम गठित करते हुए क्रियाशील कर दिया है। विजिलेश टीम में दरोगा राकेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल रवि पांडेय, देवनाथ तिवारी व संजीव कुमार यादव को तैनात किया गया है। विजिलेश कार्यालय के लिए भवन चिन्हित होने तक थाना विद्युत चोरी निरोधक परिसर में ही विजिलेंस टीम का दफ्तर संचालित होगा।
विद्युत चोरी निरोधक थाना संचालित होने के बाद से अब तक यहां 272 केस दर्ज किए जा चुके हैं। दर्ज केस में 15 की विवेचना पूरी कर उनके खिलाफ चार्जशीट न्यायालय भेजी जा चुकी है। थानाध्यक्ष मो. अहमद अंसारी ने बताया कि विद्युत बिल बकाया पर प्रभावी कार्रवाई व नोटिस जारी कर करीब पांच लाख रुपये का बकाया बिल जमा कराया गया है।

विद्युत चोरी निरोधक थाने में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मो. अहमद अंसारी के अलावा हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, शिवकरन व कांस्टेबल विकास यादव की तैनाती है। जल्द ही सृजित अन्य पदों के सापेक्ष तैनाती के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed