Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It is necessary for the voter list to be error free for fair elections.

Amethi News: निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित होना जरूरी

Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for the voter list to be error free for fair elections.
अमेठी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित होगा। अभियान की तैयारी को लेकर डीएम ने शनिवार को अफसरों के साथ बैठक की। समस्त अर्ह मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, बीडीओ, लेखपाल/सुपरवाइजरों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का स्वच्छ एवं त्रुटिरहित होना नितांत आवश्यक है। मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी तो निर्वाचन के दौरान बूथों पर कोई समस्या नहीं आएगी। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए 27 अक्टूबर से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान संचालित होगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। बताया कि 04, 05, 25 व 26 नवंबर तथा 02 व 03 दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की हैं। इन तिथियां में बीएलओ अपने संबंधित मतदेय स्थल पर मतदाता सूची एवं पर्याप्त फार्मों के साथ उपस्थित रहकर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित बीएलओ अपना काम स्वयं करें, उनके स्थान पर कोई अनाधिकृत व्यक्ति कार्य नहीं करें।
विज्ञापन

मतदाताओं से फार्म पर उनके मोबाइल नंबर व आधार की सूचना अवश्य ली जाए। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम अर्पित गुप्ता, डीआईओएस रीता सिंह, बीएसए अधिकारी संजय तिवारी व डीपीआरओ श्रीकांत यादव समेत सभी अन्य संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed