फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Iqra Khurshid wants to become an IAS

Amethi News: आईएएस बनना चाहती हैं इकरा खुर्शीद

Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Iqra Khurshid wants to become an IAS
 इंडोरामा पब्लिक स्कूल में ​शिक्षकाें संग मौजूद दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली इकरा खुर्शीद। परि
जगदीशपुर (अमेठी)। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा इकरा खुर्शीद ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है। इकरा के पिता खुर्शीद खान एक चिकित्सक हैं और मां शहनाज खान गृहिणी हैं।
विज्ञापन



परिवार में शिक्षा का वातावरण शुरू से रहा, जिसका प्रभाव इकरा की सोच और लक्ष्य पर साफ झलकता है। इकरा ने कहा कि मेरा सपना है कि मैं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सिविल सेवा में जाऊं और एक आईएएस अधिकारी बनकर समाज के लिए काम करूं। यह सफलता मेरे माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग व मार्गदर्शन की देन है। इकरा बताती हैं कि उन्होंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और हर विषय को समय देकर समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन



उनका मानना है कि सिर्फ अंकों की दौड़ नहीं, बल्कि जीवन में लक्ष्य को लेकर समर्पित रहना अधिक ज़रूरी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने इकरा को उसकी सफलता पर बधाई दी और आशा जताई कि वह आगे चलकर जिले का नाम और भी ऊंचाई पर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed