फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   investors summit

अमेठी: खाद्य प्रसंस्करण व ऊर्जा क्षेत्र में 3,235 करोड़ रुपये निवेश की संभावना

Fri, 10 Feb 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
investors summit
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में खाद्य प्रसंस्करण व ऊर्जा क्षेत्र में 3,235 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में मवेशी, मछली व कुक्कुट पालन में बड़ी धनराशि के निवेश की संभावना है। एमओयू हस्ताक्षर करने वाले निवेशकों के उद्यम स्थापित कराने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

रोजगार सृजन व आर्थिक विकास कराने के लिए इन्वेस्टर समिट में 177 उद्यमियों ने जिले में कुल 8,001 करोड़ रुपये विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। सबसे अधिक 1,678 करोड़ रुपये खाद्य प्रसंस्करण (उद्यान व कृषि उत्पाद), 1,557 करोड़ रुपये ऊर्जा (सोलर, बायो सोलर व एथनॉल आदि) व 1,473 करोड़ रुपये मवेशी, मछली व कुक्कुट पालन में निवेश करने का मन उद्यमियों ने बनाया है। एमओयू पर निवेशकों के हस्ताक्षर होने के बाद जिला प्रशासन उद्यम को धरातल पर उतारने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी, उतेलवा, जगदीशपुर, कौहार व टिकरिया में उपलब्ध भूमि व निर्धारित रेट की जानकारी दी जा रही है। निवेश मित्र व निवेश पोर्टल के माध्यम से उद्यम से संबंधित विभागों द्वारा एनओसी, लाइसेंस व ऋण आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे निवेशकों को कई कार्यालयों का चक्कर लगाने से छुटकारा भी मिला है। उद्यम स्थापित होने पर जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं जिले की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में होंगे निवेश
क्षेत्र - धनराशि
खाद्य प्रसंस्करण - 1,678 करोड़
ऊर्जा - 1,557 करोड़
मवेशी, मछली व कुक्कुट - 1,473 करोड़
लकड़ी - 1,134 करोड़
कपड़ा/वस्त्र - 636 करोड़
व्यापार और सेवा क्षेत्र - 427 करोड़
डेयरी और दूध आधारित उत्पाद - 329 करोड़
लोहा/इस्पात - 301 करोड़
स्वास्थ्य शिक्षा - 277 करोड़
अन्य विनिर्माण - 189 करोड़
----------------------------------------------
कुल - 8,001 करोड़
----------------------------------------------

जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में खाली भूखंडों का आंकड़ा
औद्योगिक क्षेत्र - भूखंड (एकड़ में)
त्रिसुंडी - 104.83
कौहार - 48.45
जगदीशपुर - 61.48
उतेलवा - 187.83
टिकरिया - 78.93
----------------------------------------------
कुल - 481.52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed