{"_id":"66637b1b2815a3015f00b6f4","slug":"investigation-committee-formed-in-amrit-sarovar-digging-case-amethi-news-c-96-1-gon1004-120051-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमृत सरोवर खोदाई मामले में जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमृत सरोवर खोदाई मामले में जांच कमेटी गठित
Sat, 08 Jun 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जेसीबी से अमृत सरोवर की खोदाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए उपायुक्त मनरेगा ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जगदीशपुर कस्बे में जेसीबी से अमृत सरोवर खोदाई का वीडियो एक सप्ताह पहले वायरल हुआ। जगदीशपुर के ग्राम डोमाडीह, मोहब्बतपुर निवासी नितेश दुबे ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र लिखा है। वायरल शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव में अयोध्या रोड के बगल अमृत सरोवर निर्माणाधीन है।
आरोप है कि 30 मई की सुबह पांच बजे अमृत सरोवर की खोदाई जेसीबी से हो रही थी। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मनरेगा उपायुक्त ने वीडियो वायरल मामले में मौके पर खुद भी जाकर जांच की थी, जिसमें अमृत सरोवर में जेसीबी के निशान मिलने की बात कही थी।