फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Integration and Padmavat X. Additional sleeper coaches will be installed

Amethi News: एकात्मता व पद्मावत एक्स. में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Integration and Padmavat X. Additional sleeper coaches will be installed
गौरीगंज (संवाद)। गर्मी में ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना इन दिनों यात्रियों के लिए चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा है। लंबी वेटिंग को देखते हुए विभाग ने एकात्मता और पद्मावत एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रेक पर संचालित 26 जोड़ी ट्रेनों पर इनों आरक्षित कोचों में वेटिंग चल रही है। गर्मी व सहालग सीजन होने से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली समेत अन्य स्थानों से घर आने व घर से जाने की कोशिश में जुटे है। कन्फर्म सीट नहीं मिलने से यात्री रात भर जग कर तत्काल का टिकट बुक कराने की कोशिश में जुटे है। तत्काल में भी सीमित सीट होने से टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


रेल विभाग के मुताबिक, प्रतापगढ़-दिल्ली के बीच संचालित अप पद्मावत एक्सप्रेस में बुधवार को तो दिल्ली-प्रतापगढ़ डाउन पद्मावत एक्स्प्रेस में बृहस्पतिवार को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। शनिवार को प्रतापगढ़ रूट से गया-लखनऊ व रविवार को गया से लखनऊ के बीच तो मंगलवार व बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रूट से लखनऊ-गया तथा बुधवार व शुक्रवार को गया-लखनऊ के बीच अप व डाउन में संचालित एकात्मता एक्सप्रेस में एक जून से दो जुलाई तक अतिरिक्त एक स्लीपर कोच लगेगा। दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से आरक्षण के बाद वेटिंग की श्रेणी में फंसे यात्रियों को कन्फर्म सीट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया जा रहा प्रचार-प्रसार
दो ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगने की सूचना मिली है। अतिरिक्त कोच लगने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रियों को सुविधा मिल सके, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed