फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inspire people to vote themselves

Amethi News: स्वयं मतदान करें लोगों को भी करें प्रेरित

Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inspire people to vote themselves
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में डीएम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को स्वयं तो मतदान करने के साथ अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की बात कही। बैठक में डीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से 20 मई को स्वयं अनिवार्य रूप से मतदान करते हुए अपने आसपास के सभी लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए जरूरी है। 20 मई को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हुआ है। वह फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।
विज्ञापन

व्यापरियों को सी-विजिल एप की जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो उसकी शिकायत अवश्य करें।
दुकानों पर जागरूकता के लिए लगाए स्टीकर
व्यापारियों ने सुझाव दिया गया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची मतदान से दो या तीन दिन पूर्व अवश्य वितरित कर दी जाए, जिससे लोगों को याद रहे कि उन्हें मतदान करने जाना है। व्यापारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन/नारों के स्टीकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, अमित सिंह, प्रतीक्षा पांडेय सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोटेदारों व ग्राम प्रधान के साथ हुई बैठक
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल थाने में शनिवार को एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ अतुल कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान, कोटेदार व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की। आगामी लोकसभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदान करने व आमजन मानस को भी अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed