फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Innocent child hit by tractor, dies

Amethi News: ट्रैक्टर की चपेट में आई मासूम, मौत

Sun, 02 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent child hit by tractor, dies
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के लुढ़ीयावा गांव में खेलते समय घर के सामने खड़े ट्रैक्टर के लुढ़कने से मासूम उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। घायल मासूम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव अस्पताल से लेकर घर चले गए।
विज्ञापन




जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लुढ़ीयावा गांव निवासी कुलदीप शुक्ल के दो बच्चे (भाई-बहन) शनिवार दोपहर दरवाजे पर खेल रहे थे। वहीं पर खड़े खुद के ट्रैक्टर पर भाई अनमोल ने चढ़कर गियर निकाल दिया, जिससे ट्रैक्टर लुढ़ककर आगे बढ़ गया। तभी पास में खड़ी तीन वर्षीय बहन नंदनी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर घायल हो गई।
विज्ञापन



आननफानन नंदनी को लेकर परिजन ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। नंदनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला उन तक नहीं आया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed