फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Innocent child dies, couple injured in road accident

Amethi News: सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, दंपती घायल

Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies, couple injured in road accident
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर नगेसरगंज के पास शनिवार को पत्नी व दो साल की पुत्री के साथ सुसराल जा रहे बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई में जुटी है। मासूम की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी विजय कुमार यादव (30) अपनी पत्नी अनीता (26) दो वर्षीय बेटी श्रद्धा के साथ बाइक से शनिवार को अमेठी स्थित ससुराल जा रहे थे। नगेसरगंज अंडरपास के पास तेज रफ्तार दुग्ध वाहन (पिकअप) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति पत्नी बच्ची समेत सड़क किनारे नाले में गिर गए।
विज्ञापन

लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मासूम श्रद्धा यादव को मृत घोषित करते हुए विजय व अनीता को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। लिस ने पिकअप व मासूम के शव को कब्जे में लेते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है बिटिया...
जीवन-मौत से अस्पताल में संघर्ष कर रहीं मां सभी से सिर्फ एक सवाल पूछती कि श्रद्धा कैसी है और कहां है। किसी के पास मां के सवालों का जवाब नहीं है। कोई कैसे बताए कि उसकी मासूम पुत्री अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed