फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Injured elderly woman dies

Amethi News: घायल बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Injured elderly woman dies
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के शुकुलडीह गांव में 24 जून को हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की शनिवार रात एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मृतका के बेटे राजकुमार यादव ने बताया कि 24 जून को गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। इसमें उनकी मां श्यामकली (62) को गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों के मुताबिक दो दिन बाद 26 जून को श्यामकली को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से रायबरेली के एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने कहा कि यह मौत सामान्य नहीं, बल्कि 24 जून की मारपीट का ही परिणाम है।
विज्ञापन



उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि 24 जून को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। उस समय मेडिकल परीक्षण में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई थी। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतका के पति द्वारिका प्रसाद और तीनों बेटे अनोख कुमार, राजकुमार और अमरजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पांच नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज
मारपीट के मामले में मृतका के भतीजे आलोक यादव की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में ऋषभ मिश्र, सीमा मिश्र, अशोक मिश्र, प्रदीप मिश्र, राम व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed