फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Injured deer found in field, panic due to fear of leopard

Amethi News: खेत में मिला घायल वनरोज, तेंदुए की आशंका से दहशत

Fri, 15 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Injured deer found in field, panic due to fear of leopard
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कादूनाला वन क्षेत्र के किनारे बसे नेवादा और पलिया पूरब के भुशू का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत के किनारे एक घायल वनरोज मिला। ग्रामीणों के अनुसार वनरोज किसी जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग भी की लेकिन उसे तेंदुए की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं मिले। न ही जिस स्थान पर घायल वनरोज मिली थी, उसके आसपास कोई पग चिन्ह मिला। वन विभाग के लोगों का दावा है कि कुत्तों के हमले के कारण वनरोज की जान गई होगी।
विज्ञापन



ग्रामीण हिमांशु तिवारी ने बताया कि बुधवार रात लगभग दो बजे घर के पास जंगली जानवर के लड़ने जैसी आवाजें सुनाई दीं थी। सुबह पांच बजे बाहर निकलने पर खेत किनारे एक वनरोज गंभीर हालत में मिला। सूचना पर पहुंची वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और घायल वनरोज को उपचार के लिए ले गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। ग्रामीण तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की बात कह रहे हैं, जबकि वन विभाग इसे नकार रहा है। मंगलवार रात नेवादा के पूर्व प्रधान घनश्याम पांडेय ने भी डीएफओ को फोन कर इलाके में तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अगस्त को तेंदुए ने किया था हमला
दो अगस्त को बिरईपुर निवासी विजय उर्फ सोनू (28), भैदपुर के बलदेव (32) और छोटेलाल (50) को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। हमले के बाद उसी रात तेंदुआ मारा गया था। अभी ग्रामीण उस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को फिर तेंदुए की दस्तक की सूचना से भय का माहौल हो गया है।



नहीं मिले तेंदुए के पगचिह्न

प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि कांबिंग में तेंदुए के पद चिन्ह नहीं मिले। नीलगाय के घावों और घटनास्थल की जांच से स्पष्ट है कि हमला कुत्तों ने किया था। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी नहीं है, फिर भी सुरक्षा के लिए टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed