{"_id":"67acf6d78e7d3db6db011f5e","slug":"information-about-firing-given-while-drunk-police-team-was-in-panic-amethi-news-c-96-1-ame1002-134734-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नशे में दी फायरिंग की सूचना, पुलिस की टीम रही हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नशे में दी फायरिंग की सूचना, पुलिस की टीम रही हलाकान
Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज पुलिस को मंगलवार रात फायरिंग करने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। जांच में नशे की हालात में फर्जी सूचना देने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
रैकवारन पुरवा मजरे सारीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार देर रात डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि मनीपुर से पड़री रोड पर दो अज्ञात उसपर फायरिंग कर भाग रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पीआरवी संग थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फायरिंग की घटना फर्जी निकली। पुलिस धर्मेंद्र की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची, वहां वह नशे की हालत में मिला।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गांव के दो लोगों को फंसाने के लिए फर्जी सूचना दी थी। बुधवार सुबह टीम दोबारा मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि धमेंद्र अपने गांव के जिन दो लोगों को फंसाने की बात कह रहा था, वे पूर्व में दर्ज एक केस में जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध हैं।