{"_id":"65c1407aef33675742088bd0","slug":"industrial-investment-will-gain-momentum-transportation-facilities-will-expand-amethi-news-c-96-1-brp1002-113115-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक निवेश को मिलेगी रफ्तार, आवागमन की सुविधा का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक निवेश को मिलेगी रफ्तार, आवागमन की सुविधा का होगा विस्तार
Tue, 06 Feb 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार के बजट में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के प्रस्ताव ने उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप ही औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक गलियारा बना रहा है। ऐसे में दोनों एक्सप्रेस वे लिंक होने के बाद उद्यमियों को परिवहन संबंधी सुविधा बेहतर तरीके से मिलेगी।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंह कहते हैं कि यह बात सही है कि उद्यम के लिए दो चीजें महत्वपूर्ण हैं। एक तो रास्ता और दूसरा मार्केट। ऐसे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए सरकार ने बजट में 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। निश्चित तौर पर इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। अन्य बड़े शहरों को यहां पर आकर उद्यम की स्थापना में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। साथ ही यहां से निर्मित सामानों के परिवहन की भी बेहतर व्यवस्था होगी। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दिनेश चौरसिया का कहना है कि निश्चित तौर पर इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यहां बन रहा औद्योगिक गलियारा
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिए मुफीद माना जाता है। सबसे बड़ी वजह, यहां पर आवागमन की सुविधा बेहतर होती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ऊंच गांव व सेवरा में औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी की है। इसके लिए ऊंच गांव में 14.109 हेक्टेयर ग्राम सभा व 119.53 हेक्टेयर निजी, सेवरा में 14.83 हेक्टेयर कृषि व 0.12 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन क्रय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
परिवहन की दिक्कत होगी दूर
भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह कहते हैं कि इससे आवागमन की बेहतर सुविधा उद्यमियों को मिल सकेगी। इससे काफी काफी फायदा होगा। उद्योगों की स्थापना को लेकर परिवहन संबंधी दिक्कत दूर होगी।