फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Indian government has no control in Manipur: Rahul

मणिपुर में हिंदुस्तान सरकार का कंट्रोल नहीं : राहुल

Tue, 20 Feb 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Indian government has no control in Manipur: Rahul
अमेठी कस्बे में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों स्वीकार अ​भिभावदन करते राहुल गांधी।
अमेठी। न्याय यात्रा लेकर अपनी कर्मभूमि अमेठी में पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने मणिपुर में पेट्रोल छिड़ककर माचिस डाल दी। मणिपुर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर आपस में संघर्षरत मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से उन्होंने अलग-अलग भेंट की। लेकिन दोनों समुदायों ने साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे समुदाय के सुरक्षाकर्मी भी साथ लेकर नहीं आएंगे, उन्हें भी गोली मार देंगे। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मणिपुर में हिंदुस्तान की सरकार का कंट्रोल नहीं रह गया है।
विज्ञापन

ऐश्वर्य और प्रियंका चोपड़ा के डांस का भी जिक्र
जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर गांधीनगर टोल प्लाजा के पास जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने उद्योगपतियों के अलावा फिल्म अभिनेत्रियों के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कभी ऐश्वर्य राय के तो कभी प्रियंका चोपड़ा का जिक्र करके सरकार 73 फीसदी आबादी का ध्यान मूल मुद्दे से भटका देती है। इसलिए इस बड़ी आबादी को यह सवाल करना चाहिए कि सोने की चिड़िया ने अंबानी-अडाणी को एक दिन में जितना दिया, क्या उतना उन्हें भी दिया।
विज्ञापन


27 मिनट के संबोधन में कई बार अंबानी-अडाणी
करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शाम 4.42 बजे मंच पर पहुंचे और करीब 4:45 से उन्होंने संबोधन शुरू किया। करीब 37 मिनट के अपने संबोधन में बार-बार अंबानी-अडाणी जैसे उद्योगपतियों और बच्चन परिवार का जिक्र किया। कहा कि अडाणी के बेटे ने कभी बल्ले से शॉट नहीं मारा, लेकिन वह पूरा क्रिकेट चला रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम उन्होंने केवल दो ही बार लिया और बिना नाम लिए सरकार पर ही प्रहार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed