{"_id":"5f395e5b8ebc3e41114e1ad8","slug":"independence-day-celebrated-with-simplicity-amethi-news-lko53534896","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना के चलते जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व शनिवार को सादगी व सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम तो पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। महामारी के चलते इस बार न तो प्रभातफेरी निकाली गई और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को सादगी पूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस लाइन में एसपी दिनेश सिंह, विकास भवन में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने तो अन्य विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों पर झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
सुबह दस बजे सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान किसी भी शिक्षण संस्थान में बच्चे नहीं बुलाए गए। संस्थानों की ओर से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया गया। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत की ओर से मलिन बस्तियों की सफाई करते हुए लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा शहर के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, मनीषी महिला पीजी कॉलेेज, रणंजय इंटर कॉलेज, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षण स्टाफ की मौजूदगी में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ।
शहर स्थित अस्थाई पुलिस लाइन में एसपी दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण के बाद सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बंधुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई। एसपी को उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य के लिए डीजीपी की ओर से प्रेषित गोल्ड मेडल प्रदान हुआ।
एसपी ने वाचक हेड कांस्टेबल बृजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न तथा 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा चार अनुचरों को 500-500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, मुंशीगंज के आरआरएसआईएमटी में निदेशक चंदा रानी, आरआरपीजी कॉलेज में डॉ. त्रिवेणी सिंह, जीजीआईसी में प्रिंसिपल डॉ. फूलकली गुप्ता ने स्टाफ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर भादर ब्लॉक प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख कृष्णकुमार जायसवाल, पीपरपुर थाना परिसर में एसओ संतोष सिंह, आचार्य विनोबा भावे पीजी कॉलेज छीड़ा में प्रबंधक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा ने ध्वजारोहण किया। आरवाईबी एकेडमी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ज्योत्सना पांडेय ने झंडा फहराया।