फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Indecent remarks on President, CM, SDM, case

Amethi News: राष्ट्रपति, सीएम, एसडीएम पर अभद्र टिप्पणी , केस

Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indecent remarks on President, CM, SDM, case
अमेठी। एक युवक ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसडीएम अमेठी प्रीति तिवारी और राम चरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में संग्रामपुर थाने के दरोगा ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव का है। सोमवार की शाम संग्रामपुर थाने तैनात सब इंस्पेक्टर शरद चंद्र मिश्र जांच के सिलसिले में ठेंगहा बाजार गए थे। उन्हें बाजार में जानकारी हुई की इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शिवप्रसाद रामदेव निर्मल ने सोशल मीडिया एक्स पर धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी के खिलाफ काफी अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। दरोगा ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए संग्रामपुर थाने में आरोपी युवक शिव प्रसाद रामदेव निर्मल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक वर्तमान में नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जा रहा है, जोकि रहने वाला संग्रामपुर थाने के ठेंगहा बाजार का है। एसएचओ श्रीराम ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed