{"_id":"679294972b709456b504446b","slug":"inauguration-of-46-ayushman-arogya-mandir-amethi-news-c-96-1-ame1008-133642-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 46 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 46 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण
Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सरकार की ओर से सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए बगैर भेदभाव कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी, अर्बन आरोग्य मंदिर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना कर जन-जन तक इलाज की सुविधा पहुंचाई जा रही है। ये बातें बृहस्पतिवार काे आयोजित कार्यक्रम में पीएचसी पर एक्सरे मशीन, अर्बन आरोग्य मंदिर के साथ 46 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण करते हुए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहीं।
जिले की नगर पालिका गौरीगंज और जायस क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है। वहीं, 46 स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना हुई है। फुरसतगंज पीएचसी पर नई एक्सरे मशीन व जायस स्थित अर्बन आरोग्य मंदिर व 46 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राज्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्मंमत्री ने 20 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम तिलोई अमित सिंह, सीओ अजय कुमार सिंह, ब्लाॅक प्रमुख मुन्ना सिंह, अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला, सीबी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मरीजों को सावधानी बरतने की दी सलाह
जामो (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अधीक्षक डाॅ. शैलेश गुप्ता ने 20 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। कहा कि टीबी से डरने की कोई जरूरत नहीं, जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रधान गुड्डू मिश्र, अजय कुमार सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत सीएचसी जगदीशपुर में 41 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान अधीक्षक डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)