फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In-charge of purchase center avoiding purchase due to lack of storage

भंडारण सुविधा न होने से धान खरीदने से बच रहे केंद्र

Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
In-charge of purchase center avoiding purchase due to lack of storage
तिलोई (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत निर्धारित कीमत पर किसानों से धान खरीद करने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से केंद्र प्रभारी किसानों से खरीद करने से बचने में जुटे हैं। प्रभारी किसानों को बहाना बता कर टरका रहे हैं, तो किसान अपनी उपज बाजारों में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज (धान) का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में पांच एजेंसी के 53 क्रय केंद्र बनाए हैं। तिलोई व सेमरौता में विपणन शाखा का तो साधन सहकारी समिति सैंबसी व अलाईपुर में पीसीएफ का क्रय केंद्र बनाया गया है। क्रय केंद्रों पर भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से केेंद्र प्रभारी किसानों से धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जहां किसान अपनी फसल बेचने के लिए क्रय केंद्रों की परिक्रमा करने को मजबूर हो रहे हैं वहीं निर्धारित रेट पर फसल बेचने के बजाए बाजार में औने-पौने धान में बेच रहे हैं। किसानों की परेशानी का आलम यह है कि केंद्र प्रभारी खरीद से बच रहे हैं तो जिम्मेदार किसानों की परेशानी दूर कर खरीद व्यवस्था कराने के बजाए चुप्पी साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन में विपणन शाखा के तिलोई स्थित क्रय केंद्र पर तीन किसानों से 164 क्विंटल, सेमरौता क्रय केंद्र पर दो किसानों से 80 क्विंटल तथा पीसीएफ के साधन सहकारी समिति सैंबसी क्रय केंद्रों पर दो किसानों से 100 क्विंटल धान की खरीद हुई है। प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि क्रय केंद्रों पर भंडारण के लिए गोदाम की तलाश की जा रही है। भंडारण का प्रबंध होते ही खरीद में तेजी लाई जाएगी।
अलाईपुर केंद्र पर नहीं हुई बोहनी
ब्लॉक क्षेत्र के चार क्रय केंद्रों में एक क्रय केंद्र की अब तक बोहनी नहीं हुई है तो तीन क्रय केंद्रों पर भी नाम मात्र किसानों से खरीद की गई है। आलम यह है कि पीसीएफ के साधन सहकारी समिति अलाईपुर में 17 दिन बीत जाने के बावजूद एक भी किसान से धान खरीद नहीं हुई है। ऐसे में जहां केंद्र का निर्धारित लक्ष्य पूरा होना असंभव लग रहा है वहीं किसानों को भी क्रय केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शंकरगंज में नहीं बना क्रय केंद्र
पीसीएफ एजेंसी के साधन सहकारी समिति को प्रतिवर्ष क्रय केंद्र बनाया जाता था। इस वर्ष शंकरगंज स्थित साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। क्रय केंद्र नहीं बनने से शंकरगज, गडेहरी, मेढौना, जमुरवा, अहुरी समेत कई गांवों के किसानों को तिलोई स्थित क्रय केंद्र जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों से शंकरगंज साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed