{"_id":"68effa6959deb00fd5002691","slug":"illegal-firecracker-factory-busted-10-kg-gunpowder-recovered-amethi-news-c-96-1-ame1002-150452-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 किलो बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 किलो बारूद बरामद
Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज थाने में पकड़ा गया पटाखा विक्रेता। स्त्रोत : निजी सूत्र
अमेठी सिटी। मोहनगंज पुलिस ने बुधवार को मालिन का पुरवा मजरे शाहमऊ गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे और 10 किलो बारूद बरामद किया। बिना अनुमति पटाखों का निर्माण और भंडारण करने वाले मो. असलम को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शाहमऊ गांव निवासी मो. असलम अपने मकान के पास खाली कमरे में पटाखा बनाकर बेचता था। पटाखा बनाने में गांव के ही तीन-चार लोग सहयोग करते थे। मंगलवार रात इसकी जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद छापा मारा गया। असलम को पटाखा बनाते पकड़ा गया। उसके साथी मौके पर नहीं मिले।
कमरे से भारी मात्रा में बारूद, पटाखा बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गई। 1500 अर्द्धनिर्मित सुतली बम और 1200 अनार भी मिले हैं। एक बंडल सुतली, 15 किलो कोयला बुरादा, पांच किलो गंधक, 2.5 किलो एल्युमिनियम पाउडर, दो किलो नमक, 50 पैकेट गोंद, लकड़ी का बुरादा, रद्दी पेपर भी जब्त किया गया। असलम ने बताया कि वह लंबे समय से बिना अनुमति के यह काम कर रहा था। मौके पर जब्त विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रखा गया। बुधवार को असलम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रिहायशी बस्ती में पटाखों का भंडारण खतरे की घंटी
पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। अधिकांश जगह रिहायशी बस्ती में पटाखे मिले हैं। इसके चलते अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। दीपावली करीब है। ऐसे में भारी मात्रा में घरों में पटाखे का भंडारण घातक साबित हो सकता है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पटाखों का अवैध भंडारण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों को पटाखा बिक्री का लाइसेंस मिला है, उन्हें भी चेताया गया है कि रिहायशी बस्ती से दूर पटाखों का भंडारण करें, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।