{"_id":"6ab42341b6a30a5e2c08a22d","slug":"illegal-arms-factory-busted-two-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-176414-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में रखे पुलिस की ओर से सील किए गए सामान। स्रोत: मीडिया सेल
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के पाली गांव के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी। बुधवार को पुलिस ने फैक्टरी का भंडाफोड़ कर लखनऊ निवासी कौशल किशोर और छोटू को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 11 तमंचे, पांच अर्धनिर्मित तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शस्त्र तैयार कर लखनऊ और आसपास के जिलों में बेचते थे।
सभागार में मामले की जानकारी देते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसओ गजेंद्र सिंह की टीम ने पाली के जंगल में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। टीम ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नवीपनाह निवासी कौशल किशोर और छोटू के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके से 11 तमंचे और पांच अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। शस्त्र बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में 52 रिपिट, 18 हैमर, 15 लोहे की नाल, 12 बट, 45 स्प्रिंग, 34 कील, नौ ट्रिगर और पांच फायरिंग पिन शामिल हैं। इसके अलावा हथौड़ी, रेती, भट्ठी, लोहे की पत्ती समेत अन्य उपकरण भी मिले।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे तैयार तमंचों को लखनऊ और आसपास के जिलों में बेचकर धन अर्जित करते थे। मौके से मिली बाइक के कागजात नहीं दिखा पाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास और गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।