फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If SC and brahman gets together BSP will surely win

36 प्रतिशत ब्राम्हण-दलित एकजुट हो जाएं तो प्रदेश में बसपा की सरकार

Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
If SC and brahman gets together BSP will surely win
06 : गौरीगंज : शहर में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में अतिथि का माल्यार्पण करते आयोजक। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश के 13 प्रतिशत ब्राम्हण व 23 प्रतिशत दलित एक हो जाएं तो वर्ष 2022 में प्रदेश में बसपा की सरकार होगी। हमारे समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। यह बातें बृहस्पतिवार को शहर में आयोजित प्रबुद्ध समाज सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री सतीश चंद्र मिश्र ने कही।
विज्ञापन

शहर के रणंजय इंटर कॉलेज के पास स्थित एक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता ने भाजपा और सपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा की साढ़े चार वर्ष की सरकार में ब्राम्हणों पर अनगिनत अत्याचार हुए हैं।
विज्ञापन

बिकरू कांड के बहाने ब्राम्हणों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा गया। मात्र 16 साल की निर्दोष किशोरी खुशी दुबे को जेल में डाल दिया गया। कई की गाड़ियां पलटा दी गईं तो कई को उनके घर से जबरन उठाकर मार दिया गया। युवाओं को नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते रहे। राम मंदिर के नाम पर एकत्र चंदे तक में बंदरबांट हुई। पूर्व में स्थापित कंपनियों को बेचा जा रहा। किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपा जा रहा। युवाओं को पकौड़े तलकर रोजगार हासिल करने को कहा जा रहा।
सपा को भी आड़े हाथों लेते हुए मिश्र ने कहा कि उस सरकार में तो सीधे मुख्यमंत्री ही अफसरों को ब्राम्हणों का कोई काम न करने को कहता है। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि ब्राम्हणों को जो सम्मान कु. मायावती ने दिया वह इतिहास में कभी हासिल नहीं हुआ।

सम्मेलन को पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक पवन पांडेय, शशिकांत तिवारी, राम लखन शुक्ल, अखिलेश शुक्ल व डॉ. डीपी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एमएलसी दिनेश चंद्रा, बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, रागिनी तिवारी, किरन सिंह, नम्रता जायसवाल, डॉ. डीएस मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed